सिखेड़ा/जानसठ। सिखेड़ा के त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड एंड एल्को केमिकल कॉम्प्लेक्स में औद्योगिक रासायनिक रिसाव, अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार की उपस्थिति में कर्मचारियों को आपदा, राहत एवं बचाव के टिप्स दिए गए।
शुक्रवार को औद्योगिक रासायनिक एवं अग्नि सुरक्षा आफ-साइट आपात योजना के अंतर्गत त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड अल्को केमिकल्स कांपलेक्स में औद्योगिक रासायनिक एवं सुरक्षा से बचाव हेतु रिहर्सल की गई। इस दौरान अग्निशमन सेवा की टीम व एनडीआरएफ के राहत बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर घायलों को बचाया। त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड एंड एल्को केमिकल कॉम्पलेक्स में फायर मॉक ड्रिल के दौरान नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर व उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण द्विवेदी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर विक्रांत तेवतिया व डॉक्टर अन्नू चौधरी, त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्री लिमिटेड एंड एल्को केमिकल काॅम्पलेक्स के प्रबंधक राजीव विहान एवं उनकी टीम तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
उधर, जानसठ डीएवी इंटर कॉलेज अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल कराई। इस दौरान भूकंप, आग और हमलों से बचाव और सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य संजय पंत, एसडीएम राहुल देव भट्ट, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, नायब तहसीलदार अजय कुमार सहित कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।
बुढ़ाना में तहसील स्तर पर आपदा प्रबंधन से संबंधित स्थिति पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल भूकंप, रासायनिक एवं आग के जोखिम पर आधारित रही। नेतृत्व एसडीएम बुढ़ाना अपर्णा यादव ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यवाही का अभ्यास कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. प्रणव तेवतिया, कार्यक्रम प्रबंधक शशांक त्यागी आदि मौजूद रहे।
खतौली में तहसील परिसर में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन की ओर से मॉक डि्रल के लिए अग्निशमन विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, ब्लाक कार्यालय, पुलिस, तहसील समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी पहुंचे। जिसमें बताया गया कि आपदा के समय किस प्रकार फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। इसके अलावा उनको चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। अग्निशमन विभाग ने बिल्डिंग में आग लगने के दौरान फंसे लोगों को बाहर निकाल कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने, घायलों को चिकित्सा सुविधा दिलाए जाने की रिहर्सल की। इस दौरान एसडीएम राजकुमार भारती, सीओ राम आशीष यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।