फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा युक्त मोबाइल टीमों को विधायक ने किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। ग्रामीण क्षेत्रों में जिन कोविड मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है, उनकी निगरानी करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ई-रिक्शा युक्त मोबाइल टीमों का गठन किया है। इसके अलावा तीन टीम ऐसी बनाई गई है, जो गांव-गांव जाकर कोविड के मरीजों के सैंपल भी लेगी।
विज्ञापन

सोमवार को खतौली विधायक विक्रम सैनी, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां पर पहले से गांव-गांव जाकर निगरानी करने के लिए तैयार की गई 17 ई-रिक्शा समेत तीन कोविड़-19 के मरीजों की सैंपल लेने वाली टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक विक्रम सैनी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मरीजों को दिए जाने वाली दवाइयां उपकरण भी दिए। मौके पर ब्लाक चिकित्सा प्रभारी डॉ. एके सिंह, देवेंद्र लोहित, जावेद, बीपीएम डॉ. वेद भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें