फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को मोबाइल गेम से दूर रखे

विज्ञापन
बुढ़ाना में जमीयत उलमा-ए-हिंद की बैठक में उच्च शिक्षा पर विचार करते पदाधिकारी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। जमीयत उलमा-ए-हिंद के इजलास में सभी वक्ताओं ने बच्चों को मोबाइल गेम से दूर रखने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि मोबाइल के प्रयोग से बच्चों का पढ़ाई के प्रति रुझान कम होता जा रहा है। मोबाइल गेम बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित करते हैं। जमीयत के नगर अध्यक्ष हाफिज शेरदीन ने कहा कि अपने समाज को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद शाखा बुढ़ाना के पदाधिकारियों व सदस्यों का विशेष इजलास हुआ। इजलास में बच्चों की पढ़ाई व उच्च शिक्षा को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने बच्चों के भविष्य पर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि आज कल बच्चों में मोबाइल गेम के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। यह चिंता का विषय है। मोबाइल गेम बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित करता है। उन्होंने समाज के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। उनकी उच्च शिक्षा पर ध्यान दें। बच्चों की शिक्षा को सर्वोपरी रखें। जमीयत के नगर अध्यक्ष हाफिज शेरदीन ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि समाज के युवक व युवतियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें। इजलास में संगठन की मजबूती पर भी बल दिया गया। जमीयत के जिला सचिव मौ. आरिफ कुरैशी ने शिक्षा जागरूकता अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा। शिक्षा से समाज का उत्थान होता है। उन्होंने अभिभावकों को दीनी शिक्षा के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर अब्दुल जलील, अब्दुल गफ्फार, कादिर, मौ. हैदर, जमशैद, मुफ्ती यामीन, कारी नदीम व सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें