फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया कान्हा गौशाला का उद्वघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने किया कान्हा गोशाला का उद्घाटन
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे के बाहरी छोर पर बनी कान्हा गोशाला का उद्घाटन रविवार को पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में खेतों में घूमकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले जानवरों को गोशाला में लाने की अपील की।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों सरकारें बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के साथ चलकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है, इसकी रक्षा करना हमारा व्यक्तिगत कर्तव्य है। क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं के लिए गोशाला बनाई गई है। आप लोग बीडीओ व ईओ से मिलकर उन पशुओं को गोशाला में भेज दें। उन्होंने कहा कि गोशाला में पाकिस्तान या जर्मनी से लाकर पशु छोड़े जाएं ऐसा नहीं होगा। गोशाला में किसी भी बाहरी क्षेत्र के पशु नहीं मात्र पुरकाजी क्षेत्र के ही पशु रखे जाएंगे, इसमें अगर कोई दिक्कत आती है तो मुझे अवगत कराया जाए। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गोशाला की देखभाल के लिए एक कमेटी बनाने की बात कही। विधायक व चेयरमैन द्वारा कस्बे में कराए जा रहे विकास की तारीफ की। कार्यक्रम में भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर, वीरेंद्र सिंह, हरिराम सक्सेना, निर्दोष जैन, संदीप गोयल, सुमित जैन, प्रधान नैपाल सिंह, मनी कांत गोयल, पंडित भानू शर्मा, नरेश गुर्जर, सुशील वर्मा, सुक्कड़ सिंह, कंवर पाल, राकेश आडवाणी, राजू राठी, नीटू प्रधान, जोगेंद्र गुर्जर, नवीन गर्ग के अलावा इरशाद फरीदी, मोहम्मद सुलेमान सभासद, हाफिज मोहसिन, शकील खान, इनाम फरीदी, डाक्टर चांद, नोशाद फरीदी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर ओपी गौतम ने किया।
विज्ञापन

विधायक व चेयरमैन में मतभेद
पुरकाजी। गोशाला में पशु रखने को लेकर विधायक व चेयरमैन के बीच मतभेद पैदा हो गए। विधायक द्वारा गोशाला में जहां मात्र पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के ही पशु रखने की हिमायत की गई। वहीं, चेयरमैन ने मंच से ही साफ कर दिया कि पशु किसी भी क्षेत्र का हो, जिस पशु के लिए प्रशासन द्वारा पुरकाजी गोशाला में रखने के लिए आदेशित किया जाएगा उसका हमारी तरफ से कोई विरोध नहीं किया जाएगा। मगर, गोशाला में क्षमता से अधिक पशु किसी भी सूरत में नहीं रखे जाएंगे। अगर प्रशासन ने गोशाला में क्षमता से अधिक पशु रखने का प्रयास किया तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

चेयरमैन ने किया इंकार
पुरकाजी। छपार क्षेत्र के गांव छपरा से टेंपू में लादकर लाए गए आधा दर्जन पशुओं को चेयरमैन ने गोशाला में लेने से इंकार कर दिया। विधायक के कहने पर गांव छपरा से एक भाजपा नेता टेंपू में लादकर करीब आधा दर्जन पशु लेकर गोशाला में लेकर आए थे, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई थी, जिन्हें चेयरमैन ने बिना किसी अधिकारी के आदेश के गोशाला में रखने से इंकार कर दिया। इसे लेकर भाजपा नेता व चेयरमैन की नोकझोंक भी हुई, जिन्हें बाद में बीडीओ व ग्राम प्रधान द्वारा लिखकर दिए जाने के बाद ही गौशाला में लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें