फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटियों अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो जाओ’

विज्ञापन
महावीर चौक स्थित राजकीय पुस्तकालय पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के शुभारंभ करते विधायक उमेश मलिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए 25 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान का शनिवार को शुभारंभ हो गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम में बेटियों को उनके अधिकारों से अवगत कराया जा रहा है। इस अवसर पर डीएम वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

महावीर चौक पर मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने किया। कहा कि इस अभियान के अंतर्गत लैगिंग हिंसा की रोकथाम और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने तथा उनके अधिकारों व महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सूचना विभाग की एलईडी वैन व पुलिस विभाग की पीआरवी तथा 1090 वाहनों को जन जागरूकता व मिशन शक्ति अभियान के प्रचार प्रसार को विधायक उमेश मलिक ने हरी झंडी दिखाई।
मिशन शक्ति की जनपदीय नोडल अधिकारी डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, महिला अपराध के संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिला, तहसील, ब्लाक, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर पर भी विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए कहा। डीएम ने जिला चिकित्सालय में स्थापित वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकिन संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिलाओं का सम्मान करने की शपथ दिलाई
पुरकाजी। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में मिशन शक्ति के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। चेयरमैन जहीर फारूकी द्वारा बालिकाओं और महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सभासद नदीम कुरैशी, नवीन गोयल, बाबू समर काजमी, हाफिज मौहसिन, अश्वनी, दीपक कुमार, रवि कांत, सोमपाल, सुनीता, मेघा, कुसुम, सुमन, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें