मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली के शेखपुरा से संदिग्ध हालात में लापता हुए अनुज की बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने युवक का शव अतरपुरा के जंगल से बरामद करा दिया। अनुज की गला दबाकर हत्या की गई थी।