फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र दोस्त के साथ हरिद्वार में मिला      

Thu, 02 Feb 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
दोस्त के साथ हरिद्वार में मिला छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानसठ के गांव मलिकपुरा के लापता छात्र को पुलिस ने हरिद्वार से उसके दोस्त के साथ घूमते हुए बरामद किया। छात्र ने बताया कि वह खुद ही परिजनों को बताए बिना दोस्त के साथ हरिद्वार आ गया था। छात्र का संबंध मृतक ममेरे भाई सचिन व गौरव के परिवार से जुड़ा होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। छात्र के सकुशल बरामद होने पर पुलिस ने चैन की सांस ली। छात्र के लापता होने पर परिजनों द्वारा राजनीतिक दबाव बनाने और हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया था।       
विज्ञापन


गांव मलिकपुरा निवासी छात्र अर्जुन 30 जनवरी को मुजफ्फरनगर के केंद्रीय विद्यालय में पढने गया। जो वापस नहीं लौटा था। लापता छात्र अर्जुन गांव कवाल में 2013 में मारे गए ममेरे भाईयों सचिन व गौरव के परिवार से है। जिससे छात्र के लापता होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। परिजनों ने छात्र के साथ किसी अनहोनी होने की आशंका जताते हुए पुलिस पर दबाव बनाया था। एसएसपी बबलू कुमार ने छात्र की बरामदगी के लिए एसटीएफ व पुलिस की चार टीम लगाई थी।

सीओ एसकेएस प्रताप व इंस्पेक्टर अमरदीप लाल ने मंगलवार को कोतवाली में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि छात्र अर्जुन अपने एक दोस्त थाना सिखेड़ा के गांव भटौड़ा निवासी प्रिंस पुत्र गोविंद के साथ हरिद्वार में घूमने चला गया था। इसकी जानकारी छात्र ने अपने परिजनों तक को नहीं दी थी। एसएसआई तेजवीर सिंह ने टीम के साथ सोमवार की देर रात हरिद्वार से दोनों छात्रों को पकड़ा। एसएसपी ने छात्र को बरामद करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। छात्र के परिजनों ने राजनैतिक षड्यंत्र बताते हुए हत्या की आशंका जताई थी, जिसको  लेकर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। छात्र के मिलने पर दोनों को छोड़ दिया गया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें