फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्ची का शव 36 घंटे बाद टॉयलेट के गढ़डे से बरामद

विज्ञापन
4-जानसठ में लापता बालिका को तलाश करती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
लापता बच्ची का शव 36 घंटे बाद शौचालय के गड्ढे से मिला
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में घर के बाहर गली में बच्चों के साथ खेलते हुए चार वर्षीय लापता बच्ची का शव शनिवार को 36 बाद पड़ोस में निर्माणाधीन मकान के अंदर शौचालय के गड्ढे से पुलिस ने बरामद किया। गड्ढे में पानी भरा हुआ था। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला जन्नताबाद निवासी मोहसीन फरीदी अपने परिवार के साथ रहता है। मोहसिन राजमिस्त्री है। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को भी मोहसिन काम पर गया हुआ था। मोहसिन के परिजनों का कहना है कि चार वर्षीय बच्ची अलीजा उर्फ परी मोहल्ले के ही बच्चों के साथ घर के बाहर गली में खेल रही थी। मोहसिन की पत्नी ने शाम करीब पांच बजे बाहर गली में देखा तो बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी। तब उसकी पत्नी ने पास पड़ोस में मोहल्ले वालों से बच्ची की जानकारी की, परंतु बच्ची का कहीं कोई पता नहीं चल सका। धीरे-धीरे बच्ची के गायब होने की सूचना कस्बे में आग की तरह फैल गई और कस्बेवासियों का जमावड़ा मोहसिन के घर के बाहर लग गया। बच्ची के गुम होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस एवं नगर के लोगों ने बच्ची को आसपास काफी तलाश किया, लेकिन बच्ची का कहीं कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार रात में ही डॉग स्क्वॉड टीम को मौके पर बुलाया। सीओ शकील अहमद, इंस्पेक्टर डीके त्यागी, नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना सहित कस्बे के संभ्रांत लोग पुलिस के साथ पूरी रात बच्ची की तलाश करते रहे, परंतु कोई सफलता हाथ नहीं लगी। शनिवार को भी पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम बच्ची को तलाश करने में जुटी रही। इस दौरान पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने आसपास के कुछ लोगों से पूछताछ भी की। शनिवार की शाम को पुलिस व परिजन बच्ची को तलाश करते हुए मोहल्ले में गांव कैलावड़ा निवासी दिलशाद अपने मकान का निर्माण करा रहा है, वहां पर पहुंचे, जहां पर दिलशाद के यहां शौचालय के गड्ढे में बच्ची का शव पानी में उतराते हुए हुए दिखाई दिया। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

1-जानसठ में लापता बालिका का फोटो।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें