मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में प्रधान के घर पुलिस सुरक्षा के बीच आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। प्रधान के परिवार और दो पुलिसकर्मियों ने छिप कर जान बचाई। घर के खिड़की के शीशे टूट गए और दीवारों में भी गोली लगी। मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी संजीव सुमन ने भोपा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार को निलंबित कर दिया है।
वर्तमान में गांव सिकंदरपुर की प्रधान कोमल हैं, जबकि उनके ससुर मैनपाल भी प्रधान रह चुके हैं। एक दिन पहले ही प्रधान को थाना स्तर से दो पुलिसकर्मियों के रूप में सुरक्षा दी गई थी।