फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर मेें पानी नहीं आया तो करेंगे तालाबंदी

Mon, 15 May 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भाकियू की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरकाजी ब्लाक परिसर में हुई भाकियू की बैठक में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कार्यकर्ताओं से 21 मई को ग्राम खाईखेड़ी में होने वाली भाकियू की महापंचायत में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि धमात माइनर में यदि पानी नहीं आया तो तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।     
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ किसानों का कर्ज माफ कर सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार पर भी अंकुश नहीं लग पाया है और किसान को सबसे ज्यादा परेशान लेखपाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महापंचायत में किसानों की ऋण माफी, मिलों द्वारा बकाया ब्याज न देने आदि समस्याओं पर विचारा विमर्श किया जाएगा। कहा कि किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान अगर 21 मई तक नहीं किया गया तो वे हाईवे पर बैठ जाएंगे। 

बैठक में किसानों ने धमात माइनर में पानी न आने की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने पांच दिन में माइनर में पानी न आने पर सिंचाई विभाग के जिला कार्यालय पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष ने सोमवार (आज) सिसौली में मनाई जाने वाली स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि में भी पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस दौरान नवीन राठी, जहीर फारूकी, बिट्टू राठी, संजय त्यागी, रियासत खलीफा, प्रताप सिंह, हरिओम त्यागी, राजेंद्र पांचली, राहुल राठी, कपिल राठी, विवेक राठी, मगन सिंह, नरेश गुर्जर, बलवंत त्यागी, सद्दाम फरीदी, कामिल प्रधान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भंवर सिंह गुर्जर और संचालन मंडल महासचिव प्रधान नवीन राठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें