फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से राज्यमंत्री विजय कश्यप की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से राज्यमंत्री विजय कश्यप की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण व राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप की कोरोना से मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

मंगलवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण व राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन की खबर मिलते ही शोक व्याप्त हो गया। कोरोना संक्रमित होने के कारण दो सप्ताह से मेदांता में भर्ती थे। मंगलवार रात्रि करीब दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सहारनपुर जनपद के कसबा नानौता के मूल निवासी 55 वर्षीय राज्यमंत्री विजय कश्यप करीब डेढ़ महीने पहले कोरोना संक्रमित हुए थे। पहले वह होम आइसोलेट नानौता में रहे। आराम नहीं मिलने पर वो 23 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा के कैलाश हास्पिटल में भर्ती हुए थे। वहां पर हालत बिगडऩे पर उन्हें तीन मई को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोबारा जांच में भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनके निधन से भाजपाइयों और समर्थकों में शोक व्याप्त है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें