फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल स्थिति पर जताया विरोध, अफसरों को किया तलब

विज्ञापन
नगर के बकरा मार्किट में नालों का नरीक्षण करते राज्यमत्री कपिल देव अग्रवाल एवं पलिका अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने नगर में बदहाल सफाई व्यवस्था को देखकर नाराजगी व्यक्त की। संबंधित अधिकारियों को तलब कर सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, अधिशासी अधिकारी विनय तिवारी सहित नगर पालिका के अधिकारियों को तलब किया। मौके पर बुलवाकर शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों, डलावघरों की निरंतर सफाई के निर्देश दिए। मुख्य रूप से मंडी समिति रोड पर स्थित श्मशान घाट के निकट, लिंक रोड आदर्श कॉलोनी, प्रेम विहार जानसठ रोड व रामलीला टिल्ला पर स्थित डलावघरों का निरीक्षण किया गया। वहां पर व्याप्त गंदगी को देखकर मंत्री ने कहा कि सभी डलावघरों, मुख्य मार्गों की निरंतर सफाई की जानी चाहिए। राज्यंत्री ने कहा कि पीएम मोदी सफाई को लेकर अभियान चला रहे हैं। शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर व्यापक इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने अफसरों को सफाई की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें