फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। खेत में काम करते वक्त किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। युवक ने किशोरी को घर में परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी से भयभीत किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में नहीं बताया। परिजनों को छह माह बाद किशोरी ने गर्भवती होने के बारे में बताया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना ककरौली के क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री परिजनों के साथ गांव में ही मजदूरी पर खेती का कार्य करने जाती थी। 6 माह पूर्व खेतों में उसकी पुत्री को अकेला देखकर गांव के ही जाफिर नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। धमकी दी कि अगर वह अपने घर पर परिजनों को इसके बारे में बताएंगी, वह उसे जान से मार देगा। अब छह माह बाद किशोरी ने अपने परिजनों को गर्भवती होने की बात बताई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें