फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कूडा प्रबंधन के निर्देश दिए

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में कोरोना आईसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करते राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने कूड़ा प्रबंधन के निर्देश दिए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय में कोरोना वायरस के बचाव की तैयारियों का निरीक्षण किया। नगर के मुख्य मार्गों एवं नगर के पांच प्रवेश मार्गों को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित बनाने एवं कूड़ा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश डीएम को दिए।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा, सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल सिंह, अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी को साथ लेकर चिकित्सालय में कोरोना वायरस के बचाव व इलाज हेतु स्थापित आइसोलेटेड कक्ष की समीक्षा के साथ ही सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। कपिल देव ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर भोपा रोड, जानसठ रोड, शामली रोड, मेरठ रोड, रुड़की रोड, शिव मूर्ति, महावीर चौक का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वकर्मा चौक से जानसठ रोड के निर्माण करने, गांधीनगर सब्जी मंडी रोड पर भाजपा कार्यालय के पास पार्कों का सुंदरीकरण करने, महावीर चौक लाइब्रेरी का सुंदरीकरण करने, रोडवेज बस स्टैंड को एनएच-58 पर शिफ्ट कर बसों को बाहर से संचालित करने, जेल की जमीन को शीघ्र अधिग्रहण करने, साथ ही शहर के पांचों मुख्य मार्गो को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें