फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार ने किसानों के हित में लागू की योजनाएं: कश्यप

विज्ञापन
चरथावल नगर पंचायत में संबोधित करते मंत्री विजय कश्यप - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
योगी सरकार ने किसानों के हित में लागू की योजनाएं: कश्यप
विज्ञापन

चरथावल। प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप ने कहा कि सरकार ने किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की है। इसके बावजूद विरोधी दल आंदोलन के नाम पर किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास एवं पीएम स्वनिधि योजना के तहत 20 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
रविवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित किसान मेले में राज्यमंत्री विजय कश्यप ने सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में सरकार पर आम आदमी, उद्योगपतियों और पूंजीपतियों का भरोसा बढ़ा है। यूपी में बड़े उद्योग लगाने की पहल हो रही है,. जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। सड़क निर्माण और कानून व्यवस्था में प्रदेश अव्वल है। कोरोना काल में दूर प्रांतों में काम करने वाले श्रमिकों और कामगारों को बसों से यूपी में लाकर उनके घर पहुंचवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना विभाग द्वारा बड़चिप विधि से तैयार पौधशाला के स्टाल पर जाकर मंत्री ने एससीडीआई विनोद कुमार से जानकारी ली। ब्लॉक प्रांगण में लगे तमाम स्टालों का अवलोकन किया। उधर, नगर पंचायत सभागार में आयोजित मिशन व्यापारी कल्याण कार्यक्रम में पीएम आवास एवं पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने जरूरतमंदों को आवास मुहैया कराकर एतिहासिक कार्य किया है। नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र वाल्मीकि और महामंत्री सुनील सूद द्वारा मंत्री को संविदा एवं ठेके के कर्मचारियों को नियमित कराने संबंधी ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक में परियोजना निदेशक जय सिंह यादव, प्रभारी बीडीओ राजेंद्र कुमार, जेई कुलदीप सिंह, एडीओ कृषि सहेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी मनोज यादव, मनीष गर्ग, सुशील कश्यप, मिथुन त्यागी, अनुज त्यागी, राजू कश्यप, अनुज गर्ग, मदन भटनागर, रविकांत, प्रशांत त्यागी, राजेंद्र वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें