मुजफ्फरनगर के चरथावल में तीन दिवसीय दूधली म्हाड़ी के मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पवित्र निशान और छड़ी चढ़ाकर मत्था टेंका। मनोकामना पूरी होने पर कई भक्त लेटकर प्रसाद चढ़ाने पहुंचें। गांव के अलावा तमाम क्षेत्र गांव गोगा की भक्ति में लीन हो गया।
मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के लोनिवि राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने किया। उन्होंने कहा भारत सनातन संस्कृति को मानने वाला देश है। यह देश भगवान राम और कृष्ण का देश है। जो लोग सनातन पर भ्रम पैदा कर रहे है। वह यहां मेले में आए और पूर्वजों को प्रति सम्मान देंखे। यहां कई प्रांतों से श्रद्धालुओं की कतार लगीं है।