मंत्री ने एमडीए का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री योजना के आवास तुरंत आवंटित करने व जनपद के विकास कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए।
शहर विधायक एवं सूबे के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2022 तक सबका अपना घर हो। इसी कड़ी में उन्होंने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन व निर्माणाधीन योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार द्वारा सभी जनपदों में विकास कार्यों की गति तीव्रता के साथ आगे बढ़ी है। इस अवसर पर उन्होंने एमडीए सचिव महेंद्र सिंह को जनपद में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता, महायोजना 2030,नक्शों की स्वीकृति में तीव्रता, शहर व शुकतीर्थ के श्मशान घाटों के सूंदरीकरण, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के कार्यालयमें 500 सीटिंग वाले एक मीटिंग हॉल की स्थापना के लिए निर्देशित किया। सचिव महेंद्र प्रसाद ने जनपद में चल रही विकास योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना व आगामी योजनाओं ंके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।