फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीनू पेपर मिल में पकड़ी गई लाखों की कर चोरी

विज्ञापन
शहर के भोपा रोड स्थित मीनू पेपर मिल में जांच करने पहुंची जीएसटी की टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मीनू पेपर मिल में पकड़ी गई लाखों की कर चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वाणिज्यकर विभाग की जीएसटी की टीम ने मंगलवार को मीनू पेपर मिल पर छापा मारकर कर चोरी पकड़ी है। देर रात तक विभागीय अधिकारी छानबीन करने में जुटे रहे। टीम ने कच्चे पेपर की खरीद से लेकर बिक्री तक का सारा रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया है। देर रात टीम ने मिल मालिकों को प्रथम दृष्टया कर चोरी का दस लाख रुपये तत्काल जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग की जीएसटी की टीम को शिकायत मिली थी कि भोपा रोड स्थित मीनू पेपर मिल में जीएसटी की चोरी हो रही है। इसी के चलते एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-टू सहारनपुर रामबाबू गौड़ के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को दिन में 11.30 बजे छापे की कार्रवाई शुरू की। टीम ने मिल में खरीदे गए कच्चे माल और बिक्री का सभी रिकार्ड अपने कब्जे में लिया। उत्पादन की पूरी जानकारी ली गई। देर रात तक अधिकारियों की टीम छानबीन में लगी रही। डीएसी एसआईबी एलएस शरण ने बताया कि टीम को प्रथम दृष्टया लाखों की जीएसटी चोरी मिली है। मिल मालिकों को दस लाख रुपया तत्काल जमा कराने के लिए कहा गया है। पूरा रिकार्ड खंगाला जा रहा है। जितनी चोरी हुई है उस सबकी वसूली होगी। देर रात तक टीम की कार्रवाई जारी थी। टीम में ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी शरद शुक्ला, डीसी-चार अरुण श्रीवास्तव, डीसी एसआईबी महेश पाठक, एसी सचल दल अरुणेश सिंह, रवि पंवार आदि अधिकारी शामिल रहे। मिल पर छापा पड़ने से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें