सिखेड़ा/जानसठ। सिखेड़ा में दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने अधेड़ व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान परिवार की महिलाओं और बच्चों ने मारपीट करने वाले लोगों के सामने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी।
इसके बावजूद अधेड़ व्यक्ति को घर के अंदर से बाहर खींच कर जमकर पीटा। इस दौरान गांव के किसी युवक ने अपने मोबाइल से मारपीट करने की वीडियो बना ली थी। मारपीट करने के बाद वह लोग मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद गांव के युवक ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में सिखेड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि मारपीट का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।