गांधी वटिका में रासेयो शिविर में रंगोली सजाती डीएवी डिग्री की छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएवी पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के चौथे दिन रंगोली, पोस्टर एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं के आयोजन किए। छात्र-छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में चल रहे सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन शनिवार को छात्र-छात्राओं ने धरती बचाओ, पेड़ बचाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, विश्व बंधुत्व, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता पर आधारित पोस्टर एवं रंगोली बनाईं। छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया तथा आकर्षक डिजाइन की मेहंदी लगाई। इस दौरान स्वयं सेवकों को सामाजिक समरसता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण आदि के विषयों पर जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. शशि शर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. गरिमा जैन एवं डॉ. मृदुला मित्तल रहीं। संचालन डॉ. सुरेंद्र पाल ने किया। इस दौरान डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. सुनील तोमर, डॉ. निर्देश पाल, डॉ. सचिन कुमार, सोमनाथ भाटिया, डॉ. योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
गांधी वटिका में रासेयो शिविर में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR