फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल के जन्मदिन पर सम्मानित किए गए मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वीरेंद्र वर्मा विचार मंच की ओर से पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा के जन्मदिवस पर मुजफ्फरनगर और शामली के मेधावियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा से ही समाज और देश की तस्वीर बदल सकती है।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में सुबह हवन किया गया और दोपहर के समय मेधावी सम्मानित किए गए। मंच अध्यक्ष देवी सिंह, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, दल सिंह वर्मा, डॉ. सतेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, आचार्य गुरुदत्त आर्य, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, रामपाल वर्मा और मुफ्ती जुल्फिकार का स्वागत किया गया। अतिथियों ने वीरेंद्र वर्मा के संस्मरण सुनाए। स्कॉटिश स्कूल शामली की दिव्या नामदेव को 21 सौ रुपये, सरस्वती विद्या मंदिर शामली के आर्यन मलिक, स्कॉटिश शामली की नंदनी अरोरा, सेंट फ्रांसिस शामली के देवांश पंवार, सेंट थॉमस खतौली की चंद्रिमा, प्रज्ञा अहलावत और निखिल चौधरी को 1100-1100 रुपये दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि वीरेंद्र वर्मा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई शिक्षण संस्थाएं खोलने में सहयोग प्रदान किया। संचालन उमादत्त शर्मा, जगदीश अरोरा और सुंदरपाल सिंह ने किया। इस मौके पर जिला बार संघ अध्यक्ष वसी अंसारी, सचिव सुरेंद्र मलिक, चंद्रवीर सिंह, ब्रजवीर सिंह, यशपाल सिंह, विश्वबंधु, मनोज राठी, ओंकार अहलावत, संजीव कुमार, सतेंद्र कुमार, गजेंद्र पाल, सत्यवीर सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार, भोपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह और प्रविंद्र दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें