एक से दस मई तक व्यापारी स्वेच्छा से करेंगे लॉकडाउन
मुजफ्फरनगर। जिले में प्रतिदिन कोरोना के केस बढ़ते देख संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने एक से दस मई तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापारी स्वेच्छा से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यह लॉकडाउन करेंगे।
संगठन की वर्चुअल बैठक में सभी व्यापारियों ने अपने विचार रखे। जिले में कोरोना से लगातार हो रही मौतों और श्मशान घाटों में जगह तक नहीं रहने पर चिंता जताई गई। सभी ने यह निर्णय लिया कि व्यापारियों का जीवन जरूरी है। अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सभी व्यापारी एक मई से दस मई तक स्वैच्छिक रूप से अपनी दुकानें बंद रखेंगे।
बैठक में रेवती नंदन सिंघल, अशोक कंसल, प्रमोद मित्तल, संजय मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, अमित गर्ग, राहुल वर्मा, राजकुमार तायल, महेश चौहान, अशोक बाटला, अजय गर्ग, पंकज जैन, अजय सिंघल, निधिशराज गर्ग, प्रवीण खेड़ा, राकेश त्यागी, विश्वदीप बिट्टू मौजूद रहे।