फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अंबावता ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू अंबावता ने उन्नाव में किसानों पर हुए लाठीचार्ज व किसानों से जुड़ी समस्याओं के संबंध में सीएम के नाम एक ज्ञापन डीएम दफ्तर पर दिया। इसमें किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

भाकियू अंबावत के जिलाध्यक्ष शाह आलम के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में पहुंचे। डीएम दफ्तर पर भाकियू कार्यकर्ताओ ने सीएम के नाम ज्ञापन एडीएम प्रशासन अमित सिंह को सौंपा। जिसमे बीते दिनों उन्नाव में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पराली जलाने पर किसानों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जबकि फैक्टरियां प्रदूषण फैला रही हैं, जो जहरीला पानी भी छोड़ रही हैं। उन पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। गन्ने का बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराया जाना चाहिए। 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों को सम्पूर्ण भारत में वृद्धावस्था पेंशन प्रतिमाह पांच हजार रुपये दिलवाए जाए। सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाए, बिजली की बढ़ी दरों को वापस किया जाए आदि मांग शामिल रहीं। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम, योगेंद्र राठी, गुलजार अहमद, पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष सोनू, प्रवेज, फखरूद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें