फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू तोमर ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Fri, 09 Jan 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू (तोमर) के पदाधिकारियों ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की। ज्ञापन देकर कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ तितावी थाने में टोल मैनेजर ने फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



एसएसपी को दिए ज्ञापन में कहा कि 21 दिसंबर को टोल प्लाजा जागाहेड़ी पर प्रस्तावित महा पंचायत को प्रशासन के साथ सफल वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने केवल 15 मिनट टोल प्लाजा पर रुककर सीओ फुगाना को ज्ञापन सौंपा था। इसके बावजूद तितावी थाने में तोड़फोड़, गाली-गलौज एवं संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। टोल पर ऐसा कुछ नही हुआ।
आरोप लगाया कि जागाहेड़ी टोल पर हाईवे पर गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। अन्य मांग भी रखी गई। इस दौरान महबूब बालियान , निखिल चौधरी, हसीर चौधरी, साउद हसन, भूरा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें