फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एएसआई शिवदत्त को शहीद का दर्जा दिलाने को गृह राज्य मंत्री से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। सीमा सुरक्षा बल के सहायक उपनिरीक्षक शिवदत्त प्रजापति को शहीद का दर्जा देने की मांग की गई है। इस संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री से भेंट की। मुलाकात के दौरान सैनिक परिवार की सभी मांगों को विस्तार से रखा गया। केंद्रीय मंत्री ने शीघ्र प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बालियान ने परिजनों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की। उन्होंने परिवार को जल्द ही न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह भी मौजूद थे। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति भी बैठक में शामिल हुए। शिवदत्त प्रजापति की पत्नी राजेश देवी और उनके बेटे शिव कुमार व अजय कुमार भी उपस्थित रहे। शिवदत्त प्रजापति भोपा क्षेत्र के निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें