रामपुरी में आयोजित यज्ञ में शामिल कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं अन्य : स्वयं
मुजफ्फरनगर। गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में शहर के रामपुरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। सीमा पर देश के लिए लड़ने वाले सैनिकों को समर्पित किया गया।
मुख्य वक्ता कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सभी जवानों के शौर्य को नमन करते हैं, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की रक्षा की और दुश्मनों की हर कोशिश को नाकाम किया। इस अवसर पर जगदीश पांचाल, रुकमणि, निधि शर्मा, मुनेश शर्मा, पूनम, लक्ष्मी धीमान, डॉ. शारदा मिश्रा, मनोज भारद्वाज, सोमपाल, अशोक वर्मा, डॉ. रामनिवास, राधा मोहन, आर्यन पाराशर, प्रियांश मौजूद रहे। ब्यूरो