मेरठ रोड पर नुमाईश मैदान की दीवारों पर पेंटिंग करतीं डीएम की धर्मपत्नी।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में डीएम डीके सिंह ने कहा कि मेरठ रोड की समस्त सरकारी, गैर सरकारी दीवारों पर पेंटिंग बनाकर उन्हें सुंदर किया जाएगा। सामाजिक संदेश देने वाली चित्रकारी सोच को सकारात्मक बनाएगी।
जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी की दीवारों पर चित्र बनवाते हुए डीएम डीके सिंह ने छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि ऐसे चित्र बनाए जाए जिनका समाज में सकारात्मक संदेश जाए। खेती को लेकर जिले की अलग पहचान है, कृषि से संबंधित अच्छी चित्रकारी होनी चाहिए। क्लीन यूपी-ग्रीन यूपी के अंतर्गत हमें अपने शहर केे सुंदर बनाना है।
शहर में चल रहा चित्रकारी का कार्य इसी के अंतर्गत हो रहा है। चित्रकारी में लगी छात्राओं और उनके शिक्षकों से डीएम ने कहा कि अच्छी चित्रकारी करने वाले सभी विद्यार्थियों को उनकी ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन मनोज कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह के अलावा गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।