फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आरएम का तबादला बना विवाद, कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों का विरोध, नए अधिकारी की तैनाती

Tue, 02 Jun 2026 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप नायक का तबादला कर उन्हें लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उनके स्थान पर दीपक चौधरी को नई जिम्मेदारी दी गई है। तबादले के बाद कर्मचारी नेताओं ने विरोध जताया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत मेरठ के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप नायक का तबादला कर उन्हें लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर बरेली में तैनात रहे दीपक चौधरी को मेरठ क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार द्वारा तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


तबादले के बाद भी कार्यालय पहुंचे संदीप नायक
तबादला आदेश जारी होने के बाद सोमवार को संदीप नायक क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे और नियमित रूप से कार्य करते रहे। इसे लेकर कर्मचारी संगठनों ने आपत्ति जताई और नाराजगी व्यक्त की। कर्मचारी नेताओं का कहना था कि तबादले के बाद किसी भी प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर कर्मचारियों में आशंका का माहौल है।

यह भी पढ़ें: रॉकी हत्याकांड: मुजफ्फरनगर में धड़ का किया गया अंतिम संस्कार, सिर की तलाश जारी, पत्नी समेत आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मंत्री अनुज शर्मा सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि एक निश्चित पत्र संख्या के बाद जारी होने वाले किसी भी आदेश को कर्मचारियों के प्रति द्वेषपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जाएगा।

पहले भी रहे हैं विवादों में
संदीप नायक को लेकर कर्मचारी संगठनों और प्रशासन के बीच लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। कर्मचारी नेताओं ने उन पर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। इसी कारण कर्मचारी संगठन उनके खिलाफ लगातार मुखर बने हुए थे और समय-समय पर विरोध भी जताते रहे।

दीपक चौधरी संभालेंगे नई जिम्मेदारी
अब मेरठ क्षेत्रीय प्रबंधक का कार्यभार दीपक चौधरी संभालेंगे। उनसे परिवहन निगम की सेवाओं में सुधार और कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।परिवहन निगम में हुए इस बदलाव के बाद विभागीय गतिविधियों पर सभी की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें