अस्पताल को दी नई दिशा
उनके कुशल नेतृत्व में जसवंत राय अस्पताल सहित ट्रस्ट से जुड़े संस्थानों ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई। समाज के जरूरतमंद और अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से कई पहल की गईं, जिनका लाभ हजारों लोगों को मिला। उनके निधन की खबर मिलते ही शहर के विभिन्न वर्गों में शोक की लहर फैल गई और लोगों ने उन्हें एक दूरदर्शी संरक्षक तथा सरल और विनम्र व्यक्तित्व के रूप में याद किया।
सरल व्यक्तित्व और संवेदनशील सोच
अस्पताल के निदेशक और वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अशोक गुप्ता सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि उच्च पद और प्रतिष्ठित परिवार से होने के बावजूद उनके स्वभाव में अहंकार का कोई स्थान नहीं था। उन्होंने हमेशा मानवता और सेवा को सर्वोपरि माना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने की भावना उनके जीवन का मूल आधार रही।