फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बहसूमा में यूकेलिप्टस के पेड़ पर दिखा तेंदुआ, ड्रोन से चला सर्च अभियान, चार घंटे में कराया रेस्क्यू

Thu, 07 May 2026 01:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के मोड कला गांव में यूकेलिप्टस के पेड़ पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने ड्रोन की मदद से सर्च अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन
यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के मोड कला गांव में बृहस्पतिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान ने खेत के पास यूकेलिप्टस के ऊंचे पेड़ पर तेंदुए को बैठा देखा। सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। शोरगुल बढ़ने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर ड्रोन की मदद से सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन


चारा लेने गए किसान ने देखा तेंदुआ
गांव मोड कला निवासी किसान लोकेंद्र सुबह खेत पर चारा लेने गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत के पास खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ पर बैठे तेंदुए पर पड़ी। अचानक तेंदुए को देखकर वह घबरा गया और तुरंत गांव पहुंचकर लोगों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कई लोगों ने पेड़ पर बैठे तेंदुए का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

यह भी पढ़ें:UP: बीसीए छात्र ने शौक में खरीदा तमंचा, बन गया हथियार तस्कर, सोशल मीडिया से चल रहा था मौत का कारोबार

विज्ञापन

भीड़ बढ़ी तो जंगल की ओर भागा तेंदुआ
ग्रामीणों की भीड़ और शोरगुल बढ़ने पर तेंदुआ पेड़ से उतरकर जंगल की तरफ भाग गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के खेतों व जंगल में तलाश अभियान शुरू किया। रेंजर खुशबू उपाध्याय ने टीम के साथ ड्रोन कैमरे की मदद से इलाके की निगरानी कराई, लेकिन देर शाम तक तेंदुए का कोई पता नहीं चल पाया।

वन विभाग ने जारी की चेतावनी 
वन विभाग ने ग्रामीणों से खेतों और जंगल की ओर अकेले न जाने की अपील की है। साथ ही बच्चों और पशुओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। रेंजर खुशबू उपाध्याय ने बताया कि तेंदुए की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आसपास के गांवों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

 ्रेंजर खुशबू के नेतृत्व में सर्च अभियान कर घेराबंदी करके रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। वन विभाग की टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर खेतो में चारों ओर जाल लगा दिया। रेंजर ने ग्रामीणों को दूर रहने की सलाह दी। करीब 4 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन देकर पिंजरे में बंद किया। इसके बाद तेंदुए को पिंजरे में बंद कर हस्तिनापुर रेंज में ले जाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों में दहशत, खेतों पर जाने से डर
तेंदुए की मौजूदगी की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि लोग खेतों पर जाने से डर रहे हैं। वन विभाग के तेंदुए को रेस्क्यू करने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें