फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले झंडे लेकर मेरठ जाता सपा नेता गिरफ्तार      

Wed, 10 May 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सपा नेता को हिरासत में लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के मेरठ आगमन के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध करने के प्रयास में जुटे सपा नेता को पुलिस ने रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान नेता के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।       
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मेरठ आए थे। सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव नौशाद कुरैशी ने सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर समर्थकों के साथ सीएम को काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रखी थी। इसकी भनक प्रशासन को लग गई।  

सपा नेता मंगलवार सुबह समर्थकों के साथ काले झंडे लेकर मेरठ जाने के लिए निकला, तभी घर के बाहर से ही शहर कोतवाली पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से सैकड़ों की संख्या में काले झंडे और काले गुब्बारे बरामद किए। पुलिस ने नेता को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें