फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल में मेरठ कॉलेज बना चैंपियन

विज्ञापन
एसडी कालेज में अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता मेरठ की टीम को ट्राफी देते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
फुटबाल में मेरठ कॉलेज बना चैंपियन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मेरठ कॉलेज मेरठ और एनसीपीए दादरी के मध्य खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। अंक पद्धति के आधार मेरठ कॉलेज मेरठ 1-0 से विजय रहा।
मुख्य अतिथि सनातन धर्म महाविद्यालय के प्रबंध समिति अध्यक्ष सोमांश प्रकाश, विशिष्ट अतिथि अखिलेश दत्त व प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रविवार को लीग राउंड के छह मैच खेले गए। पहला मैच एनएस कॉलेज मेरठ और एनसीपीई कॉलेज दादरी के मध्य खेला गया, जिसमें एनएस कॉलेज एक गोल से विजयी रहा। दूसरा मैच मेरठ कॉलेज मेरठ और एचएलएम कॉलेज, गाजियाबाद के मध्य खेला गया, जिसमें मेरठ कॉलेज 3-0 से विजयी रहा।
विज्ञापन

तीसरा मैच एनसीपीई कॉलेज दादरी और एमएलएम कॉलेज गाजियाबाद के मध्य खेला गया। एनसीपीई दादरी 2-0 से विजय रहा। चौथे मैच मेरठ कॉलेज मेरठ और एनएएस कॉलेज मेरठ के मध्य खेला गया, जिसमें मेरठ कॉलेज 1-0 से विजयी रहा। पांचवां मैच एनएएस कॉलेज मेरठ और एचएलएम कॉलेज गाजियाबाद के मध्य खेला गया, इसमें एनएस कॉलेज 1-0 से विजयी रहा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का अंतिम व निर्णायक मैच मेरठ कॉलेज मेरठ और एनसीपीए, दादरी के मध्य खेला गया। इसमें मेरठ कॉलेज मेरठ 1-0 से विजय रहा। अंक पद्धति के आधार पर प्रथम स्थान पर मेरठ कॉलेज मेरठ और द्वितीय स्थान पर एनसीपीए, दादरी रहा। आयोजन सचिव डॉ. एसएन सिंह ने पूरी प्रतियोगिता पर प्रकाश डाला। संचालन डॉक्टर बिशंबर पांडे ने किया। विश्वविद्यालय से नामित पर्यवेक्षक एवं चयनकर्ता डॉक्टर संजय यादव रहे। खेल समिति की सदस्य डॉ. अजय पाल, डॉ. बिशंबर पांडेय, डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ. शेखर चंद्र, डॉ. अरुणिमा, भीम सिंह, रजनीश, संजय सिंह, मनीष, उदित और वैभव चौधरी मौजूद रहे।

एसडी कालेज में अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता मेरठ की टीम को ट्राफी देते अतिथि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें