मुस्लिम बहुत मतों की गिनती शुरू होते ही खिले सपा समर्थकों के चेहरे
अभी तक रालोद ने सपा को पछाड़ा हुआ है। नन्हेड़ा से जैसे ही वोटों की गिनती शुरू हुई तो रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। सपा दूसरे नंबर पर रही तो वहीं आसपा को प्रदर्शन संतोषजनक दिखाई दिया जबकि बसपा चाैथे नंबर पर खिसकी दिखाई दी।
सातवें चरण के बाद मुस्लिम बहुल गांवों की मतगणना शुरू होते ही सपा समर्थकों के चेहरे पर खुशी की लहर दाैड़ गई। यहां सपा प्रत्याशी ने पहले बार अधिक वोट हासिल करने में कामयाबी हासिल की हैं। हालांकि अभी रालोद की बढ़त बरकरार है।
नगला बुजुर्ग और सीकरी में सपा को अधिक मत प्राप्त हुए हैं। आसपा और बसपा की बात करें तो यहां बसपा के मुकाबले आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी जाहिद हुसैन बढ़त बनाए हुए हैं। इसी बीच मतगणना स्थल पर सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना और रालाेद प्रत्याशी मिथलेश पाल एक साथ पोज देती नजर आईं।
यह भी पढ़ें: Meerapur Election Result: जहां SO ने तानी थी पिस्टल, वहां रालोद ने भरी रफ्तार, सपा की धीमी चाल, जानें ताजा हाल
पर्ची के माध्यम से होगी बूथ संख्या 112 की गिनती
मीरापुर विधानसभा के बूथ संख्या 112 की गिनती पर्ची के माध्यम से होगी। तकनीकी कारणों से ईवीएम के मत काउंट नहीं हो पाए हैं। बूथ बेहड़ा सादात गांव का है। नाैवे चरण की गिनती तक रालोद की प्रत्याशी मिथलेश पाल को 3952 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 2925 मत प्राप्त हुए। बसपा के शाह नजर को 166 वोट और आसपा के जाहिद हुसैन को 1122 मत प्राप्त हुए हैं। फिलहाल 19308 वोटों से रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल आगे चल रही हैं।