मीरापुर उपचुनाव की गिनती 14 टेबल पर 24 राउंड में पूरी होगी। प्रत्येक चरण में 14 बूथ के नतीजे सामने आएंगे। नन्हेड़ा से गिनती शुरु होकर घटायन में जाकर पूरी होगी। तीसरे चरण में मुस्लिम आबादी की अधिकता वाले सीकरी गांव की गिनती से नतीजों की तस्वीर साफ होने शुरु हो जाएगी।