फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर उपचुनाव: कादिर राना की पुत्रवधू सुम्बुल राना और बेटे शाह मोहम्मद ने लिए नामांकन पत्र

Sat, 19 Oct 2024 01:04 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

शुक्रवार को 24 दावेदारों ने कुल 30 नामांकन पत्र लिए, जो कि निशुल्क रहे। जब इन्हें जमा किया जाएगा, तब जमानत राशि ली जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन पूर्व सांसद कादिर राना की पुत्रवधू सुम्बुल राना और उनके बेटे शाह मोहम्मद के नाम से नामांकन पत्र लिए गए। शुक्रवार को 24 उम्मीदवारों की ओर से 30 नामांकन पत्र लिए। कांग्रेस नेता अरशद राना ने भी नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन

 

कलेक्ट्रेट स्थित बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के न्यायालय में नामांकन कक्ष बनाया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार प्रक्रिया शुरू होने पर नामांकन कक्ष में अधिनस्थों के साथ मौजूद रहे। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय तक बेरिकेडिंग की गई है, ताकि सुरक्षा और प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाया जा सके। प्रत्याशियों को नामांकन पत्र निशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं। लेकिन नामांकन दाखिल करने पर जमानत राशि जमा करनी होगी।
 
विज्ञापन

शुक्रवार को नामांकन पत्र लेने वालों की भीड़ कलेक्ट्रेट में रही। मेरठ से भी अजीत प्रताप सिंह पर्चा लेने आए। उन्होंने रालोद और लोकदल पार्टी के नाम से दो नामांकन लिए। जिनमें  से एक उनके और दूसरा उनकी पत्नी के नाम से था। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की ओर से मीरापुर सीट पर पूर्व सांसद कादिर राना की पुत्रवधू सुम्बुल राना को प्रत्याशी बनाए जाने के बावजूद गठबंधन के घटक दल कांग्रेस पार्टी से दावेदारी पेश करने वाले अरशद राना ने भी पर्चा लिया। सुशील शर्मा भी पर्चा ले गये। दोपहर बाद तीन बजे तक करीब 24 दावेदारों के नाम से 30 नामांकन पत्र लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें