फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: 16 और 17 साल के दो जिगरी दोस्तों पर मौत का झपट्टा, ट्यूशन से घर लौट रहे थे तुषार और रितिक

Sat, 19 Oct 2024 12:18 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

सामने से आ रही कार ने दोनों दोस्तों की बाइक में टक्कर मार दी। दोनों की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोरना जानसठ मार्ग पर गांव भेडाहेड़ी के ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बेहडा सादात निवासी कक्षा 12 के छात्र तुषार (17) व रितिक (16) की मौत हो गई। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई कराए तुषार के शव को घर ले गए। वहीं दूसरे छात्र का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहडा सादात के आरजी पब्लिक स्कूल के छात्र दोनों दोस्त देर शाम बाइक पर मोरना से ट्यूशन पढ़ कर घर जा रहे थे। रास्ते में जानसठ की तरफ से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार को छोड़ कर फरार हो गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें