इस दाैरान मतदान केंद्र पर पहुंचे आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन ने कहा कि जितने भी मतदाता खड़े हैं वह बता रहे हैं कि वे आईडी, आधार व वोटर पर्ची लेकर खड़े हैं लेकिन उन्हें वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। सीकरी में वोटर परेशान है। मतदान का हक सभी का है। मैंने एसडीएम को बात बताई है, वीडियो भी भेजा है।
उन्होंने कहा कि दस जगह बैरिकेडिंग की गई है। मतदाता इधर जाता है, कहते हैं कि उधर जाओ, उधर जाता है तो वहां से भगा देते हैं। वोट डालने का सभी को अधिकारी है। परिस्थिति खराब है। अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया है। पार्टी के सीनियर अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।