मतदान के लिए दिव्यांग महिला परिजन के साथ जाती
- फोटो : अमर उजाला
सपा ने कहा, किथौड़ा में रोके जा रहे मतदाता
सपा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि किथौड़ा में मतदाताओं को मतदान से रोका जा रहा है। गांव के बूथ संख्या 266, 267 और 268 का हवाला दिया गया। उधर, मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक हरबंस सिंह और डीएम उमेश मिश्रा कंट्रोल रूम पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
मुझेड़ा सादात में भी हंगामे की सूचना
मीरापुर के मुझेड़ा सादात में भी मतदाताओं ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें वोट नहीं डालने दे रही है। बूथ नंबर 234, 235, 236, 237, 238 पर हंगामे की सूचना है। वहीं सपा के बस्ते फेंकने और लाठीचार्ज का भी आरोप लगाया गया है।
मतदान के लिए पहुंचे मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
सीकरी में मतदान से रोकने का आरोप, सुम्बुल राना ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
सीकरी में मतदाता मतदान केंद्र के बाहर जमा हुए हैं, सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा सीकरी पहुंची, उन्होंने चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा है। अमर उजाला संवाददाता से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाताओं के साथ जा रहे हैं, वहीं खड़े रहकर वोट डलवाएंगे।
सीकरी में मतदान प्रभावित होने की सूचना पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी भी माैके पर पहुंचे और कहा कि मुस्लिम मतदाताओं को वोट करने से रोका जा रहा है। मतदान का हक सभी को है। अधिकारियों को अवगत कराया गया है।