फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर उपचुनाव: सांसद हरेंद्र मलिक बोले, चुनाव में हुई लोकतंत्र की हत्या, इससे अच्छा कोई एमएलए नामित कर देते

Wed, 20 Nov 2024 05:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

सपा सांसद का कहना है कि मुस्लिम बहुल गांवों में लोगों को वोट नहीं डालने दी गई। पुलिस ने उत्तेजक कार्रवाई की। सपा कार्यकर्ताओं को अपनी जान बचानी भारी पड़ गई। 
विज्ञापन
सपा सांसद हरेंद्र मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि दुर्भाग्य यह है कि मीरापुर में चुनाव नहीं हुआ। पुलिस-प्रशासन ने मुस्लिम मतदाताओं को मतदान से रोका है। पर्यवेक्षक से बात की गई, लेकिन समाधान नहीं निकला। हमनें पर्यवेक्षक से यह भी कह दिया कि कुछ कर नहीं सकते तो जिला छोड़ दें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मीरापुर उपचुनाव पर सांसद ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर इसी तरह का चुनाव होना था तो कोई एमएलए नामित कर दिया जाना चाहिए था। लोकतंत्र की हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की गई। ककरौली, सीकरी, जौली समेत अन्य मुस्लिम बहुल गांवों में मतदान नहीं करने दिया गया। ककरौली में पुलिस ने उत्तेजक कार्रवाई की। कोई कसर नहीं छोड़ी गई। गांव में कोई दूसरा पक्ष नहीं था। सपा कार्यकर्ताओं को अपनी जान और इज्जत बचानी भारी है। पुलिस ने उनके घर पहुंचकर भी मूवमेंट नहीं करने देने की बात कही थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें