फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर उपचुनाव : मिथलेश बोलीं, मस्जिदों में रुके थे लोग... सुम्बुल, शाहनजर और जाहिद ने कहा वोट डालने से रोका

Wed, 20 Nov 2024 05:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि बुर्के में अन्य लोगों ने मतदान करने का प्रयास किया, जिन्हें प्रशासन ने रोका। वहीं सपा, बसपा और आसपा प्रत्याशी का कहना है कि एक समुदाय के लोगों को वोट डालने से रोका गया।
विज्ञापन
मीरापुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने कहा कि दूसरे जिलों से आए लोगों को मस्जिदों में रोका गया था। बुर्के के जरिये फर्जी मतदान का प्रयास किया गया। भाजपा और रालोद के नेता सक्रिय थे, जिस कारण ऐसे लोगों को मतदान से पहले ही रोकने का प्रयास किया गया। प्रशासन को भी जानकारी दी गई। 
विज्ञापन

मुस्लिमों को घरों से नहीं निकलने दिया : नजर
बसपा प्रत्याशी शाह नजर ने कहा कि सिर्फ मुस्लिम मतदाताओं को निशाना बनाया गया है। घरों से नहीं निकलने दिया गया। जबकि सभी को मतदान का अधिकार संविधान में दिया गया है। अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
 

लोकतंत्र का मजाक बनाया गया : सुम्बुल राना
सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना ने कहा कि लोकतंत्र का मजाक बनाया गया है। सीकरी, ककरौली, जौली समेत अन्य गांवों में मतदाता घरों में ही कैद कर दिए गए। पुलिस-प्रशासन का रवैया बेहद निराशाजनक रहा। चुनाव आयोग को शिकायत भेजी गई है।
विज्ञापन

वोट ही नहीं पड़ा तो कैसा चुनाव : हुसैन
आसपा प्रत्याशी जाहिद हुसैन ने कहा कि मतदाताओं को अगर वोट ही नहीं डालने दिया गया तो यह कैसा चुनाव है। संविधान में दिए गए अधिकार को पुलिस के बैरियर पर रोक लिया गया। बेवजह मतदाताओं को दिनभर परेशान किया गया। चुनाव आयोग जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें