फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर उपचुनाव : रालोद से टिकट के लिए दिल्ली में जुटे दावेदार, अभी खत्म नहीं हुआ इंतजार

Mon, 21 Oct 2024 10:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

लोकसभा चुनाव में सपा ने कई प्रत्याशी एन वक्त पर बदल दिए थे, ऐसे में रालोद की निगाह सपा की रणनीति पर टिकी है। चर्चा चल रही है कि बुढ़ाना प्रकरण के बाद सपा मीरापुर की रणनीति में बदलाव कर सकती है। 
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरापुर उपचुनाव के लिए रालोद के टिकट का इंतजार और बढ़ गया है। टिकट के दावेदारों ने समर्थकों के साथ दिल्ली में डेरा डाल लिया है। भाजपा नेता भी केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से टिकट मांगने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

मोरना की पूर्व विधायक भाजपा नेता मिथलेश पाल अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में रालोद अध्यक्ष से मिलने पहुंचीं। मिथलेश लंबे समय तक रालोद में रह चुकी हैं। साल 2009 में रालोद के टिकट पर ही उपचुनाव में मोरना से वह विधानसभा पहुंची थीं।
 

रालोद नेता रामनिवास पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, बिजनौर के सांसद चंदन चौहान की पत्नी यशिका चौहान, बागपत के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर समेत अन्य दावेदार अपनी-अपनी पैरवी में जुटे हुए हैं। इनमें 10 से अधिक दावेदार दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक खुद दिल्ली में हैं। सोमवार को यशिका चौहान, रामनिवास पाल और पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी के पैनल पर दिनभर सियासी गलियारों में चर्चा होती रही।

सपा की चाल पर रालोद की टिकी निगाह
मीरापुर उपचुनाव के लिए सपा ने पूर्व सांसद कादिर राना की पुत्रवधू सुम्बुल राना को प्रत्याशी घोषित किया है। राना के 24 अक्तूबर को नामांकन की संभावना है। लोकसभा चुनाव में सपा ने कई प्रत्याशी एन वक्त पर बदल दिए थे, ऐसे में रालोद की निगाह सपा की रणनीति पर टिकी है। चर्चा फैल गई है कि बुढ़ाना प्रकरण के बाद सपा मीरापुर की रणनीति में बदलाव कर सकती है। इसकी वजह यह भी है कि बसपा और आसपा से भी मुस्लिम उम्मीदवार हैं।
 

टिकैत की समाधि पर कादिर राना ने चढ़ाए फूल
पूर्व सांसद कादिर राना ने सिसौली पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसान भवन पर महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाकियू और सपा नेता मौजूद रहे।

एक नामांकन दाखिल, बसपा प्रत्याशी समेत 18 ने लिए नामांकन
मीरापुर उपचुनाव के लिए पहला नामांकन दाखिल किया गया। बसपा प्रत्याशी शाह नजर ने अपना और अपनी पत्नी के नाम से नामांकन फार्म लिया। कुल 18 लोगों ने नामांकन पत्र प्रत्याशियों ने लिए। अब तक कुल 52 नामांकन लिए गए।
 
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी शाह नजर ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। उन्होंने अपनी पत्नी रुकैया खातून निवासी ककरौली के नाम भी बसपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र प्राप्त किया। जबकि मजलूम समाज पार्टी की ओर से लियाकत अली निवासी मेरठ ने कचहरी पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। सोमवार को 18 लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए हैं। अभी मुख्य दलों से कोई भी प्रत्याशी पर्चा नहीं भर पाया। उपचुनाव के लिए 25 अक्तूबर को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें