फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर उपचुनाव: पूर्व सांसद कादिर राना सहित 32 लोगों पर मुकदमा दर्ज, चुनावी दंगल की शुरुआत...

Mon, 04 Nov 2024 11:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

बीच रास्ते पर गाड़ियां लगाकर एक घर के सामने जनसभा की जा रही थी। इससे रास्ता भी बाधित हो रहा था। इसीलिए यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
मीरापुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामराज थाना पुलिस ने पूर्व सांसद कादिर राना सहित 12 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना अनुमति जनसभा करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव फरीदपुर में उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना के पक्ष में सोमवार को बिना अनुमति चुनावी जनसभा की जा रही थी। यह सूचना पाकर रामराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सड़कों पर गाड़ियां खड़ी कर गांव निवासी राजपाल के घर के सामने मुख्य मार्ग पर चुनावी जनसभा चल रही थी। इससे मार्ग भी अवरुद्ध था।
 
विज्ञापन

पूर्व सांसद कादिर राना समेत अन्य कार्यकर्ताओं से जनसभा करने की लिखित अनुमति मांगी गई, तो कोई भी कागज नहीं दिखा पाया। सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने बताया कि रामराज थाना पुलिस ने पूर्व सांसद कादिर राना, कासिम, प्रेमपाल, राजपाल सहित 12 लोगों को नामजद करते हुए 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें