फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerapur By Election:मीरापुर में बड़ी कार्रवाई, दो दरोगा निलंबित, चुनावी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर गिरी गाज

Wed, 20 Nov 2024 03:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन न करने पर दो दरोगा निलंबित कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइंस का अनुपालन न करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा दो उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन


इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है उनमें उप निरीक्षक नीरज कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर और उप निरीक्षक ओमपाल सिंह थाना भोपा, मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने उठाए थे सवाल
बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पुलिसकर्मियों के लिए चेतावनी जारी की है। कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा दा सब इंस्पेक्टर को उपचुनाव में ड्यूटी के दाैरान लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।



यह भी पढ़ें: Meerapur By Election: ककराैली-सीकरी में बवाल, मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप, हंगामा, पुलिस पर पथराव
 

सुम्बुल राना ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र 
समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुम्बुल राना ने बताया की सीकरी में सुबह से पोलिंग रोकी हुई है। हम सुबह से शिकायत कर चुके हैं। कोई एक्शन नहीं हो रहा है। खेड़ी, मीरापुर, ककराैली सभी जगह मतदाताओं को रोका जा रहा है। प्रशासन मतदाताओं को परेशान कर रहा है। वोट डालने आ रहे लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा है, लाठी चार्ज किया जा रहा है, खदेड़ा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया है। पार्टी के पदाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। हम वोटर्स के साथ जा रहे हैं। इनका मतदान कराएंगे। लेकिन हम चले जाएंगे तो केंद्र पर फिर से मतदाताओं को रोका जाने लगेगा। इस पर कोई एक्शन नहीं ले रहा है।  
 
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने पोस्ट किया वीडियो, बोले-SHO को निलंबित करे आयोग
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर ककराैली की एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि SHO को चुनाव आयोग तुरंत निलंबित करे। वह रिवाॅल्वर लेकर वोटर्स को धमका रहे, वोटर्स को वोट देने से रोक रहे। बता दें कि एसएचओ रिवाॅल्वर लेकर महिला वोटर्स को धमकाते हुए एक वीडियो भी अखिलेश ने पोस्ट किया है। इसी दाैरान महिला और एसएचओ के बीच खूब कहासुनी हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें