फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं में मीरा और छात्रों में हिमांशु चैंपियन घोषित

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कपूरी में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाला फैंक में दमखम दिखाती छात्रा - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में दो दिवसीय चतुर्थ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। दूसरे व अंतिम दिन 200 मीटर दौड़, गोला प्रक्षेपण व चक्र प्रक्षेपण आदि खेलों में छात्रों ने उत्साह से प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार गिरि ने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ बनाते हैं। इसलिए छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी प्रतिभाग करना चाहिए। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मनीष अग्रवाल ने खेलों के अलावा योग व व्यायाम को भी दैनिक जीवन में अपनाने पर बल दिया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. लता शर्मा ने कहा कि खेल हमें समयबद्धता, धैर्य, समूह में कार्य करना और अनुशासन सिखाते हैं। डॉ. रेणु ने कहा नाम, प्रसिद्धि व पैसा प्राप्त करने के लिए शिक्षा आवश्यक है उसी प्रकार स्वस्थ शरीर व मस्तिष्क के लिए खेल अनिवार्य है। डॉ. शैलेंद्र शर्मा ने खेलों को व्यक्तित्व विकास का अंग बताया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरे दिन 200 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) में मीरा एवं छात्र वर्ग में हिमांशु प्रथम, भाला फेंक (छात्रा वर्ग) मीरा एवं छात्र वर्ग में तनवीर प्रथम, जबकि चक्र प्रक्षेपण (छात्रा वर्ग) में आकांश और छात्र वर्ग में आदित्य प्रथम स्थान पर रहे। इस प्रकार छात्रा वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मीरा और छात्र वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हिमांशु चैंपियन घोषित किए गए। इस मौके पर डॉ. त्रिसुख सिंह, डॉ. मदनपाल सिंह, डॉ. धीर सिंह, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार, अंकुर तोमर व रजत जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें