मुजफ्फरनगर। एमडीए ने नईमंडी और सिविल लाईन थाना क्षेत्र में छह अवैध निर्माण सील किए है। इनमें ज्यादातर निर्माण वे है जो पूरे जो चुके हैं। इससे एमडीए के इंजीनियरों की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
एमडीए की टीम ने नई मंडी क्षेत्र में भोपा रोड पर दो हजार वर्ग मीटर में सुरेंद्र सिंह और रूमल सिंह द्वारा कराए जा रहे निर्माण पर सील लगाई है। आदर्श कालोनी लिंक रोड पर 500 वर्ग मीटर में सुनील दत्ता द्वारा कराए जा रहे आठ दुकानों के निर्माण को रोककर सील लगाई। गांधी कालोनी में मुकुट राज के 100 वर्ग मीटर में किए जा रहे निर्माण को रूकवाया। सिविल लाईन क्षेत्र में राजन गैस वाले के व्यवसायिक निर्माण, परमात्माशरणा अग्रवाल, मूलचंद अग्रवाल के 50 वर्ग मीटर में व्यवसायिक निर्माण को रोका गया। राकेश मलिक के व्यवसायिक निर्माण पर एमडीए ने सील लगाई।
अधीक्षण अभियंता राकेश गुप्ता, अवर अभियंता हरीशंकर गौतम, सुनील गुप्ता, योगेश शर्मा, अवनीश गर्ग, राजीव कोहली, जयकरण सिंह, विनय गर्ग, हितेश गुप्ता मौजूद रहे। इसमें बड़ी बात यह है कि जिन निर्माण कार्यों पर सील लगाई गई, इन पर बीते कई माह से निर्माण चल रहा था। एमडीए के इंजीनियरों की देखरेख में सब खेल हो रहा था। शहर में 80 प्रतिशत निर्माण कार्य अवैध रूप से चल रहे हैं, जिसमें एमडीए के इंजीनियरों की बड़ी भूमिका है।