फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मौलवी ने महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद निवासी एक महिला ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले एक मौलवी पर पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने जिन्नात आना बताकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



गाजियाबाद निवासी पीड़िता बीमार चल रही है। पांच नवंबर को वह अपनी बहन के साथ थाना सिविल लाइन क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले मौलवी इरशाद के पास उपचार कराने के लिए आई थी। इस दौरान मौलवी ने पीड़िता से अकेले में बात करने को कहा। मौलवी का कहना था कि उसे कुछ बात करनी है जो वह उसकी बहन के सामने नहीं कर सकता।मौलवी ने पीड़िता को अपना मोबाइल नंबर देकर अकेले आकर मिलने के लिए कहा। इसी के चलते अब वह मौलवी से मिलने के लिए दिल्ली से आ गई। आरोपी मौलवी पीड़िता को सहारनपुर बस अड्डे पर मिला और उसे अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां पर मौलवी ने महिला को पानी में नशीला पदार्थ पिलाया। मौलवी ने महिला पर जिन्नात का साया बताया।आरोप है कि मौलवी ने जिन्नात आने का बहाना बनाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे बस में जबरन बैठाकर घर भेजने का प्रयास किया। लेकिन पीड़िता नहीं गई और डायल 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। थाना पुलिस के साथ ही पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें