फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सती प्रथा की तरह तीन तलाक समाप्त हो ः मौलाना मिर्जा यासूब अब्बास

Thu, 27 Apr 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में बोलते शिया धर्मगुरु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानसठ में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता शिया धर्मगुुरु मौलाना मिर्जा यासूब अब्बास ने कहा कि जिस तरह देश से सती प्रथा समाप्त हुई है। वैसे ही तीन तलाक के लिए कानून बनाकर इसे समाप्त किया जाए। अयोध्या राममंदिर,  बाबरी मस्जिद का मुद्दा कोर्ट के साथ-साथ बाहर भी आम सहमति से हल किया जा सकता है, जिससे देश में अमन चैन कायम रहेगा। 
विज्ञापन


बुधवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता शिया धर्मगुरु तहसील बार संघ सभागार में मुजफ्फरनगर जाते हुए रुके। धर्मगुरु ने प्रेसवार्ता में कहा कि तीन तलाक महिलाओं के लिए शोषण का प्रतीक है। जिस तरह देश में सती प्रथा बाल विवाह पर कानून बनाकर समाप्त किया गया है, उसी तरह तीन तलाक पर भी कानून बने, जिससे महिलाओं पर होने वाले अत्याचार तीन तलाक की आड़ में बंद हो। शिया समुदाय हमेशा तीन तलाक का विरोध किया है।

अयोध्या के राम मंदिर व बाबरी मस्जिद पर कोर्ट के आदेश सबको मान्य होगा। हालांकि दोनों समुदाय आम सहमति से इसको बाहर भी हल कर सकते हैं। धर्म की राजनीति करने वाले लोग इंसानियत को भूलकर ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जिससे किसी मां का बेटा व किसी महिला का सुहाग उजड़ जाता है। जनता को आपस में भाईचारा बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन


प्रदेश में अवैध बूचड़ख़ाने बंद हुए अच्छा है। वैध बूचड़खाने भी बंद होने से जनता को नुकसान हुआ है। सरकार को इस बारे में विचार करना चाहिए। प्रेसवार्ता में मौलाना मोहम्मद हुसैन, बार संघ अध्यक्ष अजय कुमार पंत, सलमान जैदी, इमरान अली खां, शाह अब्बास, नाहिद जैदी, शाहआलम, जावेद हुमायुं आदि मौजूद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें