फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी और विदर्भ के बीच आज से खेला जाएगा मैच

Sun, 06 Jan 2019 11:28 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कूच बिहार ट्राफी में यूपी और विदर्भ के बीच मैच चौधरी चरणसिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से खेला जाएगा। मैच रेफरी श्रेयांश खानवेलकर ने बीसीसीआई के नियमों को लेकर दोनों टीमों के कप्तान और कोच से मीटिंग की। हरियाली ग्राउंड पर बनाई गई पिच पर भी घास दिखाई दे रही है, जो मध्यम गति के बॉलरों और स्पीनरों को मदद करेगी।  
विज्ञापन


कूच बिहार ट्राफी अंडर-19 का यह चार दिवसीय क्रिकेट मैच यूपी और विदर्भ के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस ग्रुप में 18 टीम है, जिसमें यूपी की टीम पांच मैचों में 30 अंक लेकर सबसे आगे है। विदर्भ ने भी छह मैचों में 29 अंक जुटा लिए हैं। गत वर्ष की कूच बिहार ट्राफी जीत चुके विदर्भ के खिलाड़ियों का हौसला वैसे भी बढ़ा हुआ है।

कांटे के मुकाबले के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी मानसिक रूप से तैयार हैं। रविवार को हल्की बूंदा-बांदी की वजह से खिलाड़ियों ने केवल दो घंटे ही अभ्यास किया। मैच रेफरी श्रेयांश खानवेलकर ने यूपी के कप्तान आर्यन शर्मा, कोच मोहम्मद आमिर तथा विदर्भ के कप्तान यश कदम, कोच उस्मान गनी के साथ बैठक ली। बीसीसीआई के नियमों और निर्देशों को लेकर चर्चा हुई।  
विज्ञापन


गेंदबाजों का मदद करेगी पिच
क्रिकेट ग्राउंड पर हरी भरी घास हर तरफ दिख रही है। नए सिरे से तैयार पिच पर भी घास है। एमसीए के सचिव एवं पूर्व क्रिकेटर मनोज पुंडीर के मुताबिक सुबह पहले दो घंटे में पिच मध्यम गति से तेज गेंदबाजों को मदद देगी। धूप खिलने के बाद पिच जैसे हार्ड होगी, स्पिनर बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बनेंगे। सर्दी के कारण पहले सत्र में बल्लेबाजों को मुश्किलें आ सकती है। मैच का परिणाम सामने आए, इसके लिए पिच पर घास छोड़ी गई है। एमसीए चेयरमैन भीमसेन कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, संजय शर्मा, कुशलपाल सिंह, इंद्र माथुर, ओमदेव सिंह, विकास राठी आदि मौजूद रहे।

एसएसपी करेंगे मैच का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। कूच बिहार ट्राफी मैच का शुभारंभ एसएसपी सुधीर कुमार सिंह प्रात: नौ बजे करेंगे। मैच में तीन सत्र रहेंगे, जिनमें सुबह साढ़े नौ से दोपहर 12 बजे तक पहला सत्र होगा। दोपहर 12.40 बजे से 2.20 बजे तक दूसरा सत्र चलेगा। टी के बाद तीन बजे से शाम साढ़े चार बजे तक अंतिम सत्र खेला जाएगा। मैच में कम से कम 90 ओवर एक दिन में फेंके जाएंगे।

बीसीसीआई की वेबसाइट पर रहेगा लाइव स्कोर
मुजफ्फरनगर। मैच में अंपायरिंग का दायित्व बंगलूरू के मोहित कृष्णदास और दिल्ली के अभिरूप सूद पर रहेगा। स्कोरर की भूमिका में प्रशांत चतुर्वेदी और ऑन लाइन स्कोरर की जिम्मेदारी अखिलेश त्रिपाठी निभाएंगे। वीडियो एनालिस्ट सतीश अवस्थी और ऋषि कपूर नियुक्त किए गए हैं। उधर, बीसीसीआई की वेबसाइट पर मैच का लाइव स्कोर उपलब्ध रहेगा। मैच रेफरी रन आउट और स्टंपिंग के निर्णय पर वीडियो देख कर निर्णय कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें