फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों में शहीदों को किया गया याद

विज्ञापन
होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा में विद्यार्थियों ने बनाई आकृति। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेजों में शहीदों को किया गया याद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौरी-चौरा घटना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में गोष्ठी हुई। एसडी पब्लिक स्कूल में वंदेमातरम् के गायन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

छोटूराम कॉलेज में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अभिषेक सिंह ने चौरी-चौरा की घटना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जॉनी कुमार ने गोरखपुर की इस घटना के बारे में विस्तार से बताया। अदिति चौधरी, जनक चौधरी, कनक चौधरी, प्राची शर्मा, वैशाली त्यागी, कोमल सैनी, राणा कुमार ने सक्रिय भागीदारी की। एसडी पब्लिक स्कूल में शताब्दी महोत्सव के तहत विद्यार्थियों द्वारा बढ़-चढ़कर वीडियो भेजी गई, जिसमें से 77 विद्यार्थियों की वीडियो का चयन किया गया, जो कि बताए गए प्रारूप के आधार पर बनाई गई थीं। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने भी इसमें प्रतिभागिता की। मुक्ता, कृति अग्रवाल, वीनू अग्रवाल, नुपुर तथा रितु का योगदान रहा। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में चौरी-चौरा जनक्रांति शताब्दी कार्यक्रम हुआ। छात्राओं ने प्रभातफेरी में भागीदारी की। पुष्पा रानी व रमन देव सिंह ने छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा तथा सड़क सुरक्षा के विषय में जानकारी दी। प्रधानाचार्या कुसुमलता ने चौरी-चौरा के शहीदों को नमन किया। ज्योति रानी, छवि जैन, सविता रानी व मोहित कुमार आदि ने प्रतिभाग किया।

नुमाइश मैदान में शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते एनसीसी कैडेट्स।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें