फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। गांव दतियाना में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव ससुराल के एक कमरे में पड़ा मिला। हत्या की आशंका जता रहे मायकेवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। महिला के ससुर को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि पति समेत अन्य लोग फरार हो गए।
विज्ञापन

शाहपुर क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी कोमल (25) की शादी डेढ़ साल पूर्व गांव दतियाना निवासी आशीष के साथ हुई थी। दंपती को आठ माह की बच्ची भी है। रविवार शाम पांच बजे कोमल ससुराल के एक कमरे में अचेतावस्था में पड़ी मिली। किसी ग्रामीण की सूचना पर पलड़ी से उसके मायके वाले दतियाना पहुंचे और एक डॉक्टर को दिखाया, जिसने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। मायकेवालों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने विवाहिता की हत्या की आशंका जताई, जिस पर पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद महिला के ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें